चांद बास स्थित तैली समाज के भवन में बोरिंग करने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि थाने में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज करवाये गये हैं। पुलिस को रोशन पुत्र फारूक खिची निवासी केजीएन रोड़ हनुमान धोरा ने बताया है कि 16 मार्च को हमारे तेलीयान समाज के भवन में बोरिंग करवाने के लिए मैं बोरिंग मशीन वाले को जगह दिखा रहा था। तभी रफीक खिची वहां आया और उसने जावेद खिची, सराजूद्दीन उर्फ सेठी, मुख्तार खिची सहित 10-12 अन्य आदमियों को बुला लिया और मुख्तार व जावेद ने थाप मुक्कों व लोहे के सरिये से मारपीट की ओर सभी लोगों ने हमला कर दिया। तब शेर मोहम्मद व अन्य लोगों ने मुझे छुड़ाया। रोशन का आरोप है कि उसके बाद भी आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। वहीं इसी के परस्पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए आसिफ पुत्र बाबूलाल तैली निवासी निवासी वार्ड न. 16 ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि हमारे समाज के चांद बास स्थित भवन में मरम्मत का काम चल रहा है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोशन खिची, साबिर, फारूक, महबूब, सिराजूद्दीन तैली एकराय होकर आये और कहा कि भवन में ट्यूबवेल करवायेंगे। तब भवन संभालने वाले याकूब दईया ने कहा कि इसके लिए सदर साहब की आज्ञा आवश्यक है, जो कि खुद दिल्ली रहते हैं। तब आरोपीगण मुख्तार व सिराजू उर्फ सेठी से लड़ाई झगड़ा करने लगे व मारपीट करने लगे। तभी रफीक, आसिफ, जावेद ने इनको समझाने की कोशिश की। तब आरोपियों ने हम सबके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बोरिंग करने की बात को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज
बोरिंग करने की बात को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।