सबसे जोखिम भरे माने जाने वाले बॉक्सिंग गेम में सादुलपुर में लड़कों से ज्यादा लड़कियां भाग ले रही है यूथ बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बेटियां जमकर पसीना बहा रही हैं। द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में बेटियां गोल्ड मेडल के लिए जमकर मेहनत कर रही है। लड़किया के बस की बात नहीं की धारणा को ठेंगा दिखाते हुए बॉक्सिंग जैसे खेल में आज की बेटियां लड़कों से भी दो दो हाथ करने के मूड में दिखाई पड़ती है। बॉक्सिंग में चोट लगने की संभावना बनी रहती है फिर भी तहसील की बेटियां इस गेम को चुन रही है। पूर्व में भी बॉक्सिंग में मेडल लाकर बेटियां तहसील को गौरान्वित कर चुकी है। वही अब भी बॉक्सिंग में बेटों से ज्यादा बेटियां ही पसीना बहा रही हैं। चूरू से आई अंजू ने बताया कि हम गोल्ड मेडल जीतकर दिखाना चाहती हैं कि अब हम लड़कियां लड़कों से कहीं भी कम नहीं है। इस बार यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर लड़कियों का कब्ज़ा रहेगा। ऐसा पूर्व भारतीय महिला बॉक्सिंग कोच द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित अनूप सारण का भी मानना है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बॉक्सिंग में गोल्ड के लिए बेटियां बहा रही है पसीना
बॉक्सिंग में गोल्ड के लिए बेटियां बहा रही है पसीना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।