रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारत विकास परिषद् , शाखा – रतनगढ़ द्वारा आज स्थानीय श्री गांधी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में परिषद् की परंपरानुसार सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया ।शाखा अध्यक्ष सत्यनारायण टेलर की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह गोविंद प्रसाद सोनी , प्रांतीय उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान , संरक्षक मदनलाल कम्मा , शिक्षाविद् ओमप्रकाश सांखोलिया , जिला सहसमन्वयक वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।शाखा सचिव परमेश्वर लाल आत्रेय ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया । प्रकल्प प्रभारी राकेश नायक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में रतनगढ़ व राजलदेसर के विभिन्न विद्यालयों की 11 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर श्री गांधी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय , रतनगढ़ द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से श्री संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ व श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ के छात्र-छात्रा रहे वहीं तृतीय स्थान पर उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर , राजलदेसर के छात्र-छात्रा रहे ।विजेताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । साथ ही पूर्व में आयोजित रामचरितमानस शब्द ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता मनोज चारण ( प्रथम स्थान), ओममनोहर स्वामी (द्वितीय स्थान )व मंजुला चाकलान (तृतीय स्थान )को नकद राशि , मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अर्चना शर्मा , किरण शर्मा व उदित नारायण पारीक की सक्रिय भूमिका रही । वित्त सचिव शैलेश कुमार शर्मा ने आभार प्रकट किया । इस अवसर पर दिनेश कुमार शर्मा ,पवन महर्षि , मदन सिंह फ्रांसा , राजेंद्र सिंह बिदावत , एडवोकेट जयाकांत बिंवाल , बनवारी लाल जांगिड़, महेश सांखोलिया , अशोक वर्मा , मोहम्मद अनवर कुरैशी , दीपक सिंह निर्बाण ,गोपाल हारित , हिमांशु मालपुरिया , जगदीश प्रसाद शर्मा, वंदना शर्मा सहित कई परिषद् परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन राकेश नायक ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।