Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ के शास्त्रीनगर में बंद मकान के टूटे ताले

रतनगढ़ के शास्त्रीनगर में बंद मकान के टूटे ताले

घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में राजकीय नवीन स्कूल के स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई है। घटना का पता आज सुबह चला, जब आसपास के लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। परिजनों ने रतनगढ़ पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटैज खंगाले। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के शास्त्रीनगर में शकरूद्दीन लीलगर का मकान बंद पड़ा है। शकरूद्दीन रोजी रोटी के लिए विदेश में हैं तथा परिवार के अन्य लोग भी पिछले कुछ महिनों से विदेश गए हुए हैं और मकान बंद था। देर रात दो युवा चेहरे पर नकाब लगाए हुए घर में प्रवेश किया तथा लोहे की रोड़ से मकान में बने चार कमरों के ताले तोड़े तथा कमरे में रखी आलमारियां व बैड को तोड़कर सामान को बिखेर दिया तथा नकदी रुपए की चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि एक कमरे की आलमारी में नकदी रखी हुई थी, जिसकी चोरी हो गई। घर में बना एक कमरे का ताला नहीं टूटने के कारण उसमें रखा कीमती सामान सुरक्षित रह गया। पुलिस ने घर में तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज भी खंगाले हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur