Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जीजा ने किया दो सालो पर लाठियों से हमला

जीजा ने किया दो सालो पर लाठियों से हमला

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] बहन से मारपीट करने पर समझाने आए दो भाईयों पर जीजा ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाईयों के सिर में चोट आई है। दोनों भाईयों ने सरदारशहर थाने में रिपोर्ट दी है। मामला सरदारशहर के भदासर दिखनादा गांव की अमराराम जाखड़ की ढाणी का है।श्रीडूंगरगढ के गांव कुनपालसर के सांवरमल सिहाग और भींवाराम सिहाग ने बताया कि हमारी बहन महेंद्रा के साथ मेरे जीजा किशनाराम जाखड़ ने मारपीट की थी। मेरी बहन ने हमें फोन किया कि मुझकों जान से मारने का खतरा हैय इसी को देखते हुए हम पिकअप लेकर रात को बहन की ढाणी में जीजा किशनाराम को समझाने पहुंचे तो जीजा ने अपने पड़ोसी बजरंगलाल भांभू, शेराराम, मांगीलाल को बुलाकर हमारे ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। जिसके कारण हम दोनों भाईयों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। जिसकी रिपोर्ट सरदारशहर थाने में दी गई है। पीड़ित सांवरमल ने बताया कि मारपीट करने वाले सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हैं। थानाधिकरी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur