चूरु, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस और प्रशासन ने एक हिस्ट्रीशीटर की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए एक होटल को जेसीबी से तोड़ दिया। एसपी जय यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दिनेश यादव ने हमीरवास थाना अंतर्गत सरकारी भूमि पर कब्जा कर होटल बना लिया था। जिसे तोड़ा गया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दिनेश यादव के खिलाफ डकैती, लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के कुल 6 मामले दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर होटल खोल रखा है, जिसमें अवैध गतिविधियां होती हैं। जिस पर जिला प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई कर होटल को तोड़ दिया। कार्रवाई में एएसपी किशोरी लाल, आईपीएस प्रशांत किरण, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई, एसआई फरमान खान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हिस्ट्रीशीटर के होटल पर चलाया बुलडोजर
हिस्ट्रीशीटर के होटल पर चलाया बुलडोजर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

