Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बीदासर में चोरी की वारदात, सोने-चांदी व नगदी चोरी

बीदासर में चोरी की वारदात, सोने-चांदी व नगदी चोरी

चूरू के बीदासर में सर्दियों की शुरुआत के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
कस्बा दड़ीबा वार्ड नं 28 में गुलाम रसूल सिलावट के घर में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।


सोने-चांदी और नगदी चोरी

अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी आलमारियों के लॉकर को तोड़ा और सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।

परिवादी के अनुसार, घर के सभी लोग रात को अपने परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने पर गए हुए थे। इस दौरान चोर वारदात को अंजाम दे गए।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और अज्ञात चोरों की तलाश में टीम सक्रिय है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि घर के दरवाजे और ताले हमेशा सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।