Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सी.एम.ए फॉउडशन की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

,

सी.एम.ए फॉउडशन की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

शहर का नाम किया रोशन

चूरू, सी.एम.ए के नतीजे घोषित किए गए जिसमें चूरू के होनहारों ने शहर का नाम रोशन किया। शहर के दो बच्चों ने सी.एम.ए फॉउडशन की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। पहला विशाल प्रजापत सन ऑफ सावरमल प्रजापत ने 400 अंको में से 304 अंक 76 प्रतिशत हासिल किए। दुसरा आनंद अग्रवाल सन ऑफ सुरेश कुमार अग्रवाल ने 400 अंको में से 266 अंक 66.5 प्रतिशत हासिल किए। दोनों विद्यार्थियों ने इसका श्रेय अपने माता पिता ओर व्याख्याता कृष्ण गोपाल रोहितवाल और गुरूजनों को दिया। व्याख्याता कृष्ण गोपाल रोहितवाल ने बताया कि सी.एम.ए भारत की सर्वोच्च लागत व प्रबन्ध लेखांकर उपाधि है जो भारतीय लागत लेखाकार संस्थान कोलकाता (आई.सी.डब्लू.ए.ई) द्वारा प्रदान की जाती है। बहुराष्ट्री कम्पनियों में भारतीय सी.एम.ए की बहुत मांग है और अच्छा पैकेज प्रदान करती है। सरकारी नौकरियों में भी उच्च पदो पर आसीन हो सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur