Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / फार्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु जिले में शिविर 5 फरवरी से

फार्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु जिले में शिविर 5 फरवरी से

चूरू, जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु 05 फरवरी से शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि कृषि विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजना अन्तर्गत राज्य में फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जानी है। वर्तमान में राज्य के सीकर जिले में पायलट स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शिविरों के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है। इसी दिशा में 05 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजस्व व उपनिवेशन विभाग द्वारा भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त फॉर्मर आईडी की आवश्यकता हेतु जिले में शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए कार्ययोजना बना कर क्रियान्वित करने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान द्वारा जारी आदेशानुसार सीईओ श्वेता कोचर को शिविरों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीईओ कोचर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में 05 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जन्म-मृत्यु के पंजीयन की कार्यवाही, लम्बित पट्टों के निस्तारण, विमुक्त, घूमन्तू एवं अर्द्ध धूमन्तू भूखण्ड व पट्टा आवंटन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वार्षिक सत्यापन, परिसम्पत्ति रजिस्टरों का संधारण करना आदि कार्य भी किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur