चूरू, भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सुशासन सप्ताह अंतर्गत 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक (रविवार को छोड़कर) ‘प्रशासन गांवों की ओर’ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि शिविरों का आयोजन संबंधित पंचायत समिति परिसर में किया जाएगा। संबंधित उपखंड अधिकारी शिविर के प्रभारी रहेंगे तथा समस्त विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल, रात्रि चौपाल, ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई, अटल जन सेवा शिविर, जिला स्तरीय जन सुनवाई, मुख्यमंत्री कार्यालय, सीपीजीआरएएम प्रकरणों का कैंपों के दौरान सत्यापन करते हुए निस्तारण करवाया जाएगा। कैंप के दौरान राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान करने की गारंटी अधिनियम के तहत ऑनलाइन सेवाओं संबंधी प्रकरणों का भी निस्तारण करवाया जाएगा। उन्होंने सभी विकास अधिकारियों को शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रशासन गांवों की ओर अभियान 19 दिसंबर से
प्रशासन गांवों की ओर अभियान 19 दिसंबर से



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।