चूरू, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी के कारण घायल होने वाले पशु-पक्षियों की चिकित्सा के लिए सभी शहरी मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्त शहरी मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा संस्थाएं उपचार का कार्य सम्पादित करेंगी। इस दौरान पतंगबाजी में घायल पशु-पक्षियों को मौके पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु मोबाईल वेटरिनरी यूनिट-1962 के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सूचना मिलने पर एवं इस बाबत् आयोजित शिविरों में आवश्यक सहयोग किया जाना सुनिश्चित करें। उपचार की टिकट नियमानुसार बनवाई जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तथा किये गये कार्य की सूचना भिजवाई जाए।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सभी शहरी मुख्यालयों पर होंगे शिविर, 1962 भी रहेंगी मुस्तैद
सभी शहरी मुख्यालयों पर होंगे शिविर, 1962 भी रहेंगी मुस्तैद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।