Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिले में 27 व 28 अप्रैल को विभिन्न ग्राम पंचायतों में यहाँ आयोजित होंगे कैम्प

जिले में 27 व 28 अप्रैल को विभिन्न ग्राम पंचायतों में यहाँ आयोजित होंगे कैम्प

प्रशासन गाँवों के संग अभियान शिविर तथा महंगाई राहत कैम्प

चूरू, जिले की विभिन ग्राम पंचायतों में 27 अप्रैल को दो दिवसीय प्रशासन गाँवों के संग अभियान शिविर तथा महंगाई राहत कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार 27 व 28 अप्रैल को सरदारशहर ब्लॉक के बंधनाऊ उतरादा व बैजासर, राजगढ़ ब्लॉक के बेवड़ व चौनपुरा छोटा, चूरू ब्लॉक के थैलासर, तारानगर ब्लॉक के बनियाला, रतनगढ़ ब्लॉक के नूवां, सुजानगढ़ ब्लॉक के जीली तथा बीदासर ब्लॉक के घंटियाल बड़ी में प्रशासन गाँवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

इसी प्रकार 29 व 30 अप्रैल को सरदारशहर ब्लॉक के भोजूसर उपाधियान व साडासर, राजगढ़ ब्लॉक के सांखू व लीलकी, चूरू ब्लॉक के घंटेल, तारानगर ब्लॉक के लूणास, रतनगढ़ ब्लॉक के लोहा, सुजानगढ़ ब्लॉक के भाषीणा तथा बीदासर ब्लॉक के तेहनदेसर में प्रशासन गाँवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur