Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोहिया महाविद्यालय में 7 जनवरी को होगा कैंपस प्लेसमेंट

,

लोहिया महाविद्यालय में 7 जनवरी को होगा कैंपस प्लेसमेंट

वोन सेफ पे सर्विस प्राइवेट लिमिटेड चूरू की ओर से

चूरू, लोहिया महाविद्यालय में शनिवार 7 जनवरी को वोन सेफ पे सर्विस प्राइवेट लिमिटेड चूरू की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जायेगा।महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि कैंपस प्लेसमेन्ट में ब्रांच एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल/सॉफ्टवेयर एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट एवं रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए चयन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करके आपके इच्छित पद के लिए असेसमेंट के लिंक को अलग से टैब में ओपन करके एक टेस्ट देना है, जिसके बाद शॉर्टलिस्टेड केण्डीडेट्स और विद्यार्थियों को 07 जनवरी को दोपहर 12 बजे को अंतिम चयनध्साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना है। इस हेतु नोटिस बोर्ड और मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए प्राणिशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ के सी सोनी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur