Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : कार बिजली पोल से टकराई, स्पार्किंग से लगी आग

,

Churu News : कार बिजली पोल से टकराई, स्पार्किंग से लगी आग

Car crashed into electric pole causing fire in Ratangarh Rajasthan

राजलदेसर में तेज टक्कर के बाद स्पार्किंग से कार धू-धू कर जली
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के राजलदेसर कस्बे में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लूणासर रोड पर एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई।

टक्कर से टूटा पोल, शुरू हुई स्पार्किंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूट गया और तुरंत स्पार्किंग शुरू हो गई

कुछ ही पलों में कार के अगले हिस्से में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

बिजली आपूर्ति की गई बंद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत जोधपुर डिस्कॉम को जानकारी दी। सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई

स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू

बिजली बंद होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद डिस्कॉम कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

क्षेत्र में बिजली रही बाधित

इस हादसे में पोल के क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur