Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज

महिला के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर पुलिस थाने में शनिवार को मदीना कॉलोनी निवासी 30 साल की महिला के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार राजकीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती मदीना कॉलोनी निवासी सीता देवी पत्नी ओमनाथ सिद्ध ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे मेगा हाईवे स्थित नोरतन माली के होटल से सामान लेने के लिए जा रही थी, अचानक रास्ते में मिले 3 लड़कों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

इतने में होटल में मौजूद लोगों ने शिकायत की तो उक्त तीनों मारपीट कर भाग गए। रमजान काजी ने बताया कि मारपीट करने वालों में से एक सरदारशहर निवासी आकाश लुहार था, उसके बाद रमजान ने इलाज के लिए मुझे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मारपीट के दौरान मेरे शरीर और सिर पर चोट आई है। आकाश और उसके साथियों ने बिना किसी कारण के मेरे साथ मारपीट की है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur