Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर थाने में ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि करीब 3 साल पहले मेरी जानकारी हमारे नजदीकी गांव के एक व्यक्ति से हुई थी और हमारी आपस में फोन पर बातचीत होने लगी। जिसके बाद एक दूसरे के घर आना-जाना हो गया था। जिसके बाद व्यक्ति सरदारशहर स्थित अपने कमरे पर ले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और मुझे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही मुझे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। मैं बदनामी के डर से जो वह कहता रहा करती रही। करीब 2 महीने पहले मैने व्यक्ति से बात करना बंद कर दिया और उसके बुलाने पर उसके पास जाने से मना कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने मुझे बार-बार परेशान करना शुरू कर दिया और मुझे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दे रहा था। वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur