Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को बाईक पर जबरन बैठाकर दो जनों ने उसका अपहरण कर लिया तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर रतनगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट में लिखा है कि वह खेत से गांव के मंदिर में जा रही थी कि सरदारशहर तहसील के गांव रामसीसर के रहने वाले मेघाराम व उसके एक साथी उसे उसका अपहरण करते हुए बाईक पर बैठा लिया तथा सुनसान स्थान पर ले गए, जहां पर दोनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसके आभूषण व मोबाइल फोन व दस्तावेज छीन लिए तथा युवती के गांव से 24 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया। जहां पर ग्रामीणों ने युवती परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे लेकर रतनगढ़ पुलिस थाना लेकर आए, जहां पर युवती की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीवाईएसपी अनिल पुरोहित कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur