चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।महिला थाना सीआई इन्द्रलाल महर्षि ने बताया कि बताया कि 33 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि 26 जून की दोपहर को वह अपने घर में थी। इस दौरान उसका पड़ोसी धर्मचंद घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी उसको घसीटकर अपने घर ले गया और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। मेरे विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी धर्मचंद की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे उसको चोटें आई।विवाहिता ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने आरोपी से कहा कि इसका मुंह काला कर दो ताकि यह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। उसके शोर मचाने पर उसकी सास और पड़ोस की महिलाएं आई और उसको आरोपी से छुड़ाया। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान मेरे हाथ का चुड़ा भी टूट गया। सीआई ने बताया कि विवाहिता की रिपोर्ट धर्मचंद व उसकी पत्नी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का नामजद मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज
घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।