चूरु, [सुभाष प्रजापत ] दूधवाखारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। चूरू के महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 17 साल पहले उसकी शादी हुई थी। साल 2020 में उसकी जान पहचान गांव बूंटीया के कैलाश के साथ हुई थी, जिसके कहने पर आकर वह अपने पति से अलग रहने लगी। कैलाश ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी करके खुश रखेगा और एक दिन मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से कहा कि जब वह अपने पति से तलाक लेगी, तो उसके बाद वह शादी करेगा। इसके बाद आरोपी उसे किराए के मकान में रखने लगा और फिर जयपुर ले गया। जहां आरोपी ने उसके आभूषण लेकर उसका देहशोषण किया। हाल ही में जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने कहा कि अब वह अब दूसरी जगह शादी करेगा तथा हमारा कोई रिश्ता नही है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

