चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजनागढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम डीएसपी शकील अहमत खान और सीआई मुकुट बिहारी मीणा के नेतृत्व में छापर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से एक लाख 40 हजार रुपए नगद और एक किलो 404 ग्राम चांदी जब्त की।डीएसपी खान ने बताया कि युवक कन्हैया लाल जोशी निवासी चाड़वास छापर से सुजानगढ़ की तरफ गाड़ी से आ रहा था। छापर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें कैश और चांदी मिली। पुलिस ने कन्हैयालाल और उसके साथ गाड़ी में बैठे कुंदनाराम नायक निवासी छापर को पकड़ कर कैश, चांदी और मारुति एर्टिगा कार जप्त कर ली।डीएसपी शकील अहमद खान ने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय की ओर से कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अन्तर्गत अवैध शराब, नकदी और हथियारों आदि को जप्त करने की कार्रवाई सभी जिलों में चल रही है। इसी के तहत सुजानगढ़ के आसपास से निकलने वाले नेशनल और स्टेट हाइवे सहित प्रमुख चौराहों पर रात दिन नाकाबंदी की जा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाकेबंदी के दौरान कैश और चांदी पकड़ी, एक कार भी जब्त
नाकेबंदी के दौरान कैश और चांदी पकड़ी, एक कार भी जब्त


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

