Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व कैबिनेट मंत्री दौलत राम सारण की 99 वी जयंती मनाई

,

पूर्व कैबिनेट मंत्री दौलत राम सारण की 99 वी जयंती मनाई

देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान की अध्यक्षता में किसान नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार दौलत राम सारण की 99 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने कहा कि दौलत राम सारण एक सच्चे किसान नेता थे। दौलत राम सारण को थार के गांधी के नाम से जाना जाता था उनके द्वारा स्थापित किए गए भाईचारे पर आज देश को काम करने की आवश्यकता है उन्होंने किसानों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया था सच्चे जनसेवक के रूप में उनको हमेशा याद किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा पूर्व उपप्रधान रतन लाल मेघवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश रूलानिया सुरेंद्र हुड्डा चुन्नीलाल धतरवाल सज्जन बाटड़ हनुमान सिवर रामवीर सिंह राईका देवीलाल सांखला भागीरथ नायक कयूम गोरी सुरेंद्र सिंह गौल सर भागीरथ खीचड़ रायचंद पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur