रतनगढ़ , [सुभाष प्रजापत ] भारत विकास परिषद् , शाखा – रतनगढ़ द्वारा नवोदयन एकेडमी, रतनगढ़ में हिन्दू धर्म रक्षक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई गई। परिषद् के संस्कृति सप्ताह के दौरान मां सरस्वती व गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से शुरू हुए कार्यक्रम में मंच पर मंचासीन अतिथि के रूप में मंजुला चाकलान, दीपिका शर्मा, रेणु पारीक व सरिता चांडक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्रान्तीय उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान, संरक्षक मदनलाल कम्मा व विनोद कुमार वर्मा ने संबोधित किया। परिषद् के सम्मानित सदस्य डाक्टर ओमप्रकाश सांखोलिया ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सत्यनारायण टेलर, सचिव परमेश्वर लाल आत्रेय,पवन माटोलिया, कमलेश दत्त शर्मा, एडवोकेट जयकांत बिंवाल,सत्यनारायण सेवदा, रामोतार चांडक, भंवरलाल टेलर,पवन कुमार महर्षि, संस्था निदेशक रामचन्द्र पारीक, राजेंद्र भारद्वाज,ओम मनोहर स्वामी , संदीप शर्मा छात्र – छात्रा सहित कई परिषद् सदस्य उपस्थित रहे।मंच संचालन वित्त सचिव शैलेश कुमार शर्मा ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई
गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।