चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने जिले में वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्यों व सरपंच के रिक्त रहे पदों पर उपचुनाव गतिविधियों के लिए प्रकोष्ठ गठित कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले की राजगढ, तारानगर, सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़ एवं बीदासर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों के रिक्त पड़े कुल 15 वार्ड पंचों, सरदारशहर की आसपालसर बड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच पद तथा राजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 के सदस्य का उप चुनाव 20 अगस्त को करवाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उप चुनाव के लिए प्रकोष्ठ गठित
उप चुनाव के लिए प्रकोष्ठ गठित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

