Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चैन स्नैचिंग अंतर राज्य गिरोह के 9 सदस्यों को किया प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

चैन स्नैचिंग अंतर राज्य गिरोह के 9 सदस्यों को किया प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

ताल बालाजी मंदिर परिसर में हो रही भागवत कथा के दौरान

रतनगढ़, स्थानीय पुलिस ने चैन स्नैचिंग अंतर राज्य गिरोह के 9 सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गत दिनों ताल बालाजी मंदिर परिसर में हो रही भागवत कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने वाले गिरोह के महिलाओं व युवकों को बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ने इस गिरोह में 6 महिला व तीन युवक है। जिनमें हीरालाल पुत्र सुरजपाल उम्र 30 वर्ष जाति बावरी, शेरू पुत्र सुरजपाल उम्र 32 वर्ष, सुनील पुत्र सुरजमाल उम्र 19 वर्ष, गुडिया पत्नी राकेश बावरी उम्र 29 वर्ष, कश्मीरा पत्नी होलीलाल उम्र 36 वर्ष, सोनीया पत्नी कालीचरण उम्र 24 वर्ष, मधु पत्नी स्व. योगेश उम्र 50 वर्र्ष, जली पुत्री योगेश बावरी उम्र 21 वर्ष, सपता पत्नी शेरू बावरी उम्र 21 वर्ष, जाति बावरी सभी निवासी रणजीतनगर कच्ची बस्ती भरतपुर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जिन्हें पुलिस ने आज न्यायालय में पेश कर पिसी रिमांड लिया है। चैन स्नेचिंग का गिरोह के आरोपियों में छह महिलाओं सहित नो लोग है। एक महिला के साथ डेढ़ वर्षीय बालक भी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सोनी ने बताया कि उक्त गिरोह के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। यह सभी लोग बावरी समाज से है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur