Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / न्यायालयों के समय में परिवर्तन

न्यायालयों के समय में परिवर्तन

चूरू, राजस्थान हाईकोर्ट की अधिसूचना के अनुसार ग्रीष्मकाल में सोमवार, 10 अप्रैल से रविवार, 2 जुलाई तक के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय एवं समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल से राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सवेरे 8 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। सवेरे 10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसी प्रकार उच्च न्यायालय में कार्यालय का समय सवेरे 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। सवेरे 10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यांतर रहेगा।

उन्होंने बताया कि सभी अधीनस्थ न्यायालयों का समय सवेरे 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। सवेरे 10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय का समय सवेरे 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। सवेरे 10 से 10.15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। सभी पीठासीन अधिकारी सवेरे 7.30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur