Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किये महामृत्युंजय के जाप

,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किये महामृत्युंजय के जाप

राजलदेसर में भाजपा महिला मोर्चा ने

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पंजाब में होने वाली ऐतिहासिक रैली से पूर्व पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा रैली नहीं कराने को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष किरण पुष्करणा छगानी के नेतृत्व में आक्रोश जताया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पांडे सत्संग शिवालय में महामृत्युंजय का जाप किया गया। इसके अलावा भगवान शंकर से विशेष अरदास की गई कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और अधिक लंबी की कामना के साथ ही भारत में मोदी को और मजबूत करने की भगवान भोलेनाथ से विशेष अरदास की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूनम सुथार, प्रभा पांडे, संतोष पांडे, पूनम पांडे,अनामिका सैनी, रमा सोनी, परमेश्वरी देवी जाट, पुष्पा देवी सुथार, विमला सुथार, चंदा देवी पांडे, सरोज देवी पांडे, गीता देवी पांडे, बसंती देवी, वीणा देवी, डोली पांडे, अंजना, निकिता, पिंकी पांडे,सरला देवी, अंकिता, सुमन देवी, रेखा वंदना आदि महिलाओं ने महामृत्युंजय का जाप करके देश के प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की साथ ही उन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रार्थना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur