चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा के निर्देशानुसार चुरू जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष जमील चौहान को बनाने पर आज चूरू जिला मुख्यालय आथुना मोहल्ला में स्वागत व आभार कार्यक्रम रखा गया । आयोजन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक़ मंडेलिया ने कहा जमील चौहान पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्त्ता वर्षो से है और आमजन व पार्टी की सेवामे समर्पित रहते है । चौहान इस पद के क़ाबिल व्यक्ति है । स्वागत के दौरान मंडेलिया ने कहा इस लोकसभा चुनाव में चूरू से कांग्रेस प्रतियासी राहुल कस्वा भारी बहुमत से विजय होंगे । आज भाजपा के नेताओ की बौखलाहट से यह सपष्ट होता है, की जनता ने अपना मतदान राहुल कस्वा के पक्ष में कर दिया है और केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी । स्वागत कार्यक्रम में पुर्व सभापति गोविन्द महंसरिया , धर्मेन्द्र बुडानिया , मोहम्मद हुसेन निर्बान ,ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ,किशोर धांधू ,युवा नेता इरशाद मंडेलिया , पूर्व पार्षद संजय भाटी ,अजीज खान ,शाहरुख खान ,शिव कुमार शर्मा ,डूंगरमल सैनी ,विमल शर्मा ,,इंतजार खान ,शरीफ़ खान मोयल, शेर खान ,निसार खान, आरिफ़ रिसालदार ,असलम मोयल ,शोएब चौहान ,नासिर अली आदि ने रफ़ीक़ मंडेलिया व जमील चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया व मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चौहान व मंडेलिया का किया स्वागत
चौहान व मंडेलिया का किया स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

