छापर। कस्बे के मोदी गार्डन के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे की चपेट में आने से एक गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि कार में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घुमावदार मोड़ पर बिगड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोदी गार्डन के पास स्थित घुमावदार मोड़ पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मोड़ काफी खतरनाक और घुमावदार है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल उपाय करने और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है।
लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।




