Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, 10 घायल

,

दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, 10 घायल

Injured passengers after pickup vehicle overturns near Chhapar

चूरू जिले के छापर क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरासर और आबसर के बीच एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

सान्डण माता के दर्शन के लिए जा रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी लोग बीदासर से सान्डण माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान हरासर के निकट अचानक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

घायलों को सुजानगढ़ किया रेफर

हादसे में घायल सभी लोगों को पहले छापर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुजानगढ़ अस्पताल रेफर किया गया।

सुजानगढ़ अस्पताल में टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, भरत, वाहिद और अन्य सदस्यों ने घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।

“हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।” — अस्पताल सूत्र

हादसे में ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई

  • मुन्नी देवी पत्नी रमेश शर्मा (60) निवासी बीदासर
  • पुष्पा पत्नी महेश (55) निवासी बीदासर
  • राहुल पुत्र महेश (27) निवासी बीदासर
  • महेश पुत्र पूनमचंद (58) निवासी बीदासर
  • हर्षित पुत्र महेंद्र (15) निवासी बिग्गा
  • कुसुम पत्नी मुकेश (30) निवासी ग्वालियर
  • दीपिका पत्नी सूर्यप्रकाश (30) निवासी पड़िहारा
  • गुंजन पुत्र कृष्णकांत (8) निवासी सरदारशहर
  • संगीता पत्नी कृष्ण (35) निवासी सरदारशहर

मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

घायलों का उपचार डॉ. रामरतन बिस्सू, डॉ. कमल धनिया, डॉ. लियाकत अली, डॉ. महिपाल सिंह, सुभाष और मनोज सहित मेडिकल टीम द्वारा किया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur