Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू की राजनंदिनी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू की राजनंदिनी को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शर्मा ने डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में प्रशस्ति-पत्र व 11 हजार रुपए की राशि से किया सम्मानित

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जिले के खींवासर की राजीविका महिला राजनंदिनी को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित हुए लखपति दीदी सम्मेलन में सम्मानित किया। राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका ने बताया कि राजीविका महिला केडर बीडीएसपी राजनंदिनी का नॉन- फार्म एक्टिविटी में संपूर्ण राजस्थान में सबसे बेस्ट कार्य करने के लिए बेस्ट केडर के रूप में सम्मान हेतु चयन किया गया। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रशस्ति- पत्र व 11 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि राजनंदिनी चूरू जिले से ऎसा सम्मान पाने वाली प्रथम महिला है। उन्होंने इस सम्मान के लिए राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राजीविका की ओर से राजनंदिनी को बधाई दी। ढाका ने कहा कि इस सम्मान से सभी राजीविका महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला तकनीकी विशेषज्ञ रमेश कुमार शर्मा ने लखपति दीदी मुहिम को राजीविका की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर प्रोत्साहित करने की अपील की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur