रविवार रात्रि अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों में लाखों के माल पर सेंध लगाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड संख्या चार में रविवार रात्रि दो बंद घरों में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना जब घर के मालिक सोमवार यहां पहुंचे तो उन्हें मकान के ताले टूटे हुए मिले तथा सामान बिखरा हुआ मिला। मकान मालिकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वार्ड 4 में लियाकत चेजारा व सलीम चेजारा दोनों के परिवार के लोग तीन दिन से गांव गए हुए थे। सोमवार जब वापिस रतनगढ़ लोटे तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे सोने चांदी के अभूषण व नकदी चोरी हो चुके थे। दोनों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। गौरतलब है कि क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल रही है तो वहीं आज तक हुई चोरियों का खुलासा करने में भी पुलिस को नाकामी हासिल हुई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरों ने दो बंद मकानों में लाखों के माल पर लगाई सेंध
चोरों ने दो बंद मकानों में लाखों के माल पर लगाई सेंध



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।