Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरों ने सूने मकान में लगाई सेंध

चोरों ने सूने मकान में लगाई सेंध

प्रगति नगर में

सुजानगढ़, स्थानीय प्रगति नगर में 11 मार्च रात्रि को चोरों ने सूने मकान में चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार पुलिस को रिपोर्ट देकर रघुवीर ढ़ाका पुत्र शिवपाल ढ़ाका निवासी वार्ड नं 41 ने बताया है कि मैं पूरे परिवार सहित 11 मार्च को घर से बाहर था, जिसकी सूचना मैंने अपने पड़ोसी हनुमान चंदेलिया को भी दी थी। हनुमान चंदेलिया रात को करीब 11 बजे मेरे घर को संभाल के भी गए थे। परिवादी ने बताया है कि 12 मार्च को सुबह करीब सात बजे मेरे पड़ोसी हनुमान चंदेलिया मेरे घर पर आये, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस थाने के सीआई मनोज कुमार ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस को रघुवीर ढ़ाका ने बताया कि 2 चांदी का पायल, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने की बाली व 20 हजार रू. नकद चोरी हो गये। इसी प्रकार कमल किशोर प्रजापत निवासी नया बास ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरा पुत्र परिवार सहित सूरत गया हुआ था। सूरत से वापस आने पर पता चला कि चोर उसके घर से 13-15 हजार नकद, पाजेब की जोड़ी 4, बिछुड़ी 4, चांदी की अंगूठी आदि चोरी कर ले गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur