जयपुर रोड़ स्थित शक्ति पैलेस होटल में उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं भारत पेट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप कुमार मीणा ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत भारत में पांच करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था जिसमें चार करोड़ पांच लाख बैंयासी हजार लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से करीब तीन करोड़ 56 लाख चयनित पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। अब आठ करोड़ कनेक्शन देने के लक्ष्य के साथ एक बार फिर भारत सरकार उज्ज्वला प्लस योजना के माध्यम से पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित सांसद राहुल कस्वां ने बताया की देशभर में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में उज्ज्वला योजना को लेकर पत्रकार वार्ता
चूरू में उज्ज्वला योजना को लेकर पत्रकार वार्ता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।