Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू एकेडमी का प्रतिष्ठित जालान ट्रॉफी पर कब्जा

,

चूरू एकेडमी का प्रतिष्ठित जालान ट्रॉफी पर कब्जा

चूरू जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा चूरू जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सेठ सूरजमल जालान ट्रस्ट कोलकाता के सौजन्य से स्थानीय रघुनाथ विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 36वीं सेठ मोहनलाल जालान मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में चूरू एकेडमी ने यंग स्टार क्लब रतनगढ़ को पांच विकेट से हराकर प्रतिष्ठित जालान ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया । आयोजन सचिव राकेश गहलोत ने बताया कि फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार रतनगढ़ 63 रन का स्कोर ही बना पाई। इसके जवाब में चूरू एकेडमी ने पांच विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया । चूरू के शोएब कुरेशी को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । मैच के पश्चात समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ । समाजसेवी इंद्रराज खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डीसीए चूरू के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा, योगेश तिवाड़ी व जालान ट्रस्ट के प्रतिनिधि ओमप्रकाश तापड़िया मंचस्थ अतिथि थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा ने कहा कि मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । समारोह अध्यक्ष इंद्रराज खीचड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत हार से विचलित हुए बिना निरंतर अभ्यास करके अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए । सोसायटी के संस्थापक निदेशक रघुनंदन धरेंद्र एवं चंद्रप्रकाश कोका ने शाब्दिक स्वागत किया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जगदीश शर्मा एवं योगेश तिवाड़ी ने भी विचार व्यक्त किए । समारोह में विजेता चूरू एकेडमी को विजेता ट्रॉफी एवं 11000 रूपये, उप विजेता यंग स्टार रतनगढ़ को ट्रॉफी एवं 5100 रूपये तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विक्टोरिया क्लब रतनगढ़ के त्रिभुवन धरेंद्र को मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी एवं 2100 रूपये की इनामी राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में सभी 13 मैचों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को भी सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया । इससे पूर्व आयोजन समिति के कन्हैयालाल चौमाल, जसकरण गौड़, दौलतराम पोद्दार, नंदकुमार माटोलिया, सचिन विरमानी, राकेश कुमार, देवी सिंह पंवार, नसीर पठान, त्रिभुवन शर्मा, मो. इमरान, अनिल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन राकेश गहलोत ने किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur