चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में विभाग के चूरू जिला कार्यालय को फिर प्रथम स्थान मिला है। पिछले माह की चूरू जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, अत्याचार निवारण योजना, छात्रावास प्रवेश योजना, सुखद दाम्पत्य योजना एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए इन योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण एवं जिला कार्यालयों में प्रतिस्पर्धा पैदा कर कार्यप्रणाली में सुधार व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अधिकारियों, कार्मिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिमाह रैंकिंग जारी करने का प्रावधान विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा द्वारा किया गया है। माह अप्रैल 2023 की रैंकिंग में चूरू जिले ने 96.97 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग की विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के आधार पर जिला कार्यालयों का मूल्यांकन कर मासिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हेतु गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्य प्रणाली एवं रैंकिंग में सुधार हेतु सकारात्मक प्रयासों की ओर कदम बढ़ाते हुए जिले के सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई और सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का प्रतिदिन निस्तारण करते हुए जीरो पेंडेंसी के सिद्धांत को अपनाते हुए चूरू जिले ने अप्रैल 2023 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में 96.97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गत माह की रैंकिंग को बरकरार रखा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू फिर प्रथम
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू फिर प्रथम



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।