Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुरू विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान डीके ने की मुलाकात

,

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुरू विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान डीके ने की मुलाकात

चूरू, भारतीय युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके के नेतृत्व में चूरू विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय युवा कांग्रेस के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शिरकत की तथा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा गत दिनों भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने चूरू विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके के द्वारा चूरू में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की तथा भविष्य में इसी तरह निरंतरता बनाए रखने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का शोयल खान डीके एवं एडवोकेट सद्दाम हुसैन की ओर से साफा शॉल के माध्यम से स्वागत व अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सद्दाम हुसैन, आसिफ खान सहित काफी लोग उपस्थित थे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur