Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में मधुमक्खियों का हमला, घायल युवक ने खुद 10 किमी बाइक चलाई

,

चूरू में मधुमक्खियों का हमला, घायल युवक ने खुद 10 किमी बाइक चलाई

Bee attack injures tower worker who rides bike to hospital

चूरू जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मोबाइल टावर पर काम कर रहे एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जियो कंपनी का कर्मचारी है युवक

घायल युवक की पहचान दिनेश कुमार (22 वर्ष) निवासी कोलिया, डीडवाना (नागौर) के रूप में हुई है।

वह जियो कंपनी में कार्यरत है और गोगासर गांव में लगे टावर की मरम्मत के लिए गया था।


यूबीआर केबिल बदलते समय आई परेशानी

दिनेश ने बताया कि
टावर पर पावर सप्लाई नहीं पहुंच रही थी

उसने यूबीआर केबिल बदलने की कोशिश की, लेकिन समस्या बनी रही

बाद में मशीन नीचे लाने लगा तो नीचे मधुमक्खियों का झुंड दिखाई दिया


अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला

करीब एक घंटे तक टावर पर रुके रहने के बाद अचानक मधुमक्खियां ऊपर आ गईं और युवक पर हमला कर दिया।

बड़ी मुश्किल से वह टावर से नीचे उतर पाया


मदद नहीं मिली, खुद बाइक से पहुंचा अस्पताल

घायल युवक ने आसपास के लोगों से एंबुलेंस बुलाने की मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की।

मजबूरी में उसने खुद ही करीब 10 किलोमीटर बाइक चलाकर गांव के सरकारी अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक इलाज करवाया


साथियों ने पहुंचाया डीबी अस्पताल

प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसने अपने साथियों को सूचना दी।

साथी मौके पर पहुंचे और उसे चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया


फिलहाल हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।