Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : कार-बाइक टक्कर, भालेरी रोड पर 2 युवक घायल

,

Churu News : कार-बाइक टक्कर, भालेरी रोड पर 2 युवक घायल

Two youths injured in car bike collision on Bhaleri road Churu

गाजसर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों घायलों का डीबी अस्पताल में इलाज
चूरू में भालेरी रोड पर गाजसर पेट्रोल पंप के पास रविवार देर शाम कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।

घायलों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


गांव से चूरू आते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गाजसर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार मेघवाल और रमेश कुमार मेघवाल बाइक पर अपने गांव से चूरू आ रहे थे।

इसी दौरान गाजसर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


अस्पताल में शुरू हुआ इलाज

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उपचार शुरू किया।

हादसे में राजकुमार मेघवाल के सिर में गंभीर चोट आई है।


मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल भी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार भी अस्पताल पहुंचे और घायल राजकुमार का उपचार किया।

वहीं सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से हादसे के संबंध में जानकारी ली।


घायलों की हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों घायल युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।