Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में टूटी नाली व खुले सीवरेज से लोग परेशान

,

Churu News : चूरू में टूटी नाली व खुले सीवरेज से लोग परेशान

Broken drain and open sewer in Churu road

नाली-सीवरेज की समस्या से शहर और ग्रामीण क्षेत्र बेहाल
चूरू शहर में गढ़ चौराहे से पुरानी सड़क की ओर जाने वाले मार्ग पर रामगढ़िया दरवाजा के पास पीएनबी बैंक के सामने नाली टूट जाने से रोजाना वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टूटी नाली के कारण टेंपो और अन्य वाहन उसमें फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में नाली की मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन वह एक सप्ताह भी नहीं टिक पाई।


सातड़ा गांव में सीवरेज ओवरफ्लो

सातड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर पिछले कई महीनों से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है।

गंदा पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ जमा रहता है, जिससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


नया बास क्षेत्र में ऊंचे चैंबर बने परेशानी

चूरू के नया बास इलाके में नई सड़क से डीबी अस्पताल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई सीवरेज चैंबर सड़क के स्तर से ऊपर उठे हुए हैं।

यह अस्पताल की ओर जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।


अग्रसेन नगर में खुला चैंबर

अग्रसेन नगर में मुख्य रास्ते पर कई दिनों से सीवरेज चैंबर का ढक्कन खुला पड़ा है।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि बदबू और दुर्घटना के खतरे के कारण हालात गंभीर हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।


प्रशासन से समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।