लगभग 1000 पदों पर निजी कंपनियों में मिलेगा रोजगार अवसर
चूरू, रोजगार सेवा निदेशालय, राजस्थान तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 24 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चूरू में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा।
किन युवाओं को मिलेगा लाभ?
रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में:
- 10वीं उत्तीर्ण
- आईटीआई
- पॉलीटेक्निक
- बीटेक एवं अन्य तकनीकी योग्यता प्राप्त
शिक्षित बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।
इन कंपनियों में मिलेंगे अवसर
शिविर में विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
- Pukhraj Health Care Pvt. Ltd.
- Pratham Education Foundation Pvt. Ltd.
- Zebras India OPC Pvt. Ltd.
- CII MCC
- United India Insurance Company Limited
- Svatantra Microfin Pvt. Ltd.
- Innovision Limited
- Comfort Solution
- NSSS Securities Pvt. Ltd.
इन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 1000 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
स्वरोजगार व योजनाओं की जानकारी भी
शिविर में जिला उद्योग केंद्र, आईटीआई, महिला अधिकारिता विभाग, आरएसएलडीसी एवं अनुजा निगम द्वारा स्वरोजगार, ऋण योजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
क्या लेकर आएं?
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ:
- मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- फोटोयुक्त पहचान पत्र
- दस्तावेजों की प्रतिलिपि
- पासपोर्ट साइज फोटो
लेकर उपस्थित हों।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, चूरू में संपर्क किया जा सकता है।
