Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चेन स्नैचिंग केस: 3 बदमाश 3 घंटे में गिरफ्तार

,

Churu News : चेन स्नैचिंग केस: 3 बदमाश 3 घंटे में गिरफ्तार

Police arrest chain snatching accused after chase in Churu fields

महिला से लॉकेट छीनकर भागे, खेतों में पीछा कर पकड़े गए आरोपी
चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के लालासर गांव में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।


महिला से छीना सोने का लॉकेट

लालासर बणीरोतान निवासी राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि वह अपनी माता मंजू देवी के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी में आए तीन युवकों ने मंजू देवी के गले से सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर तोड़ लिया और फरार हो गए।


3 घंटे तक पीछा कर खेतों से पकड़े

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर टीम गठित की गई।

थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया।

आरोपी पिकअप छोड़कर खेतों में भाग गए, लेकिन पुलिस टीम ने करीब 3 घंटे तक पैदल पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया


हरियाणा के हिसार निवासी निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक, हकीकत उर्फ ढीलू और परमानंद उर्फ पेठा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के हिसार के निवासी हैं।


नशे की लत के लिए करते थे वारदात

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, स्नैचिंग और लूट के कई मामले दर्ज हैं।


आगे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।