निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत चुनाव संबंधित गतिविधियों की जागरूकता फैलाने एवं आमजन को वीवीपैट एवं ईवीएम मशीनों परिचित करवाने एवं उनके संचालन संबंधित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने आज सांय कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम वीवीपैट जागरूकता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि इस जागरूकता केंद्र के माध्यम से आमजन को एवं कलेक्ट्रेट परिसर में आने जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सभी को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जाएगा यह केंद्र तहसीलदार कार्यालय के सामने ऑफिस कार्य समय के दौरान सभी के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत ऐसे जागरुकता अभियानों से आमजन को चुनाव संबंधित गतिविधियों की जानकारी आसानी से और सुलभ जगहों पर प्राप्त हो जाती है जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन शौकरिया, एस डी एम सुश्री श्वेता कोचर एवं तहसीलदार महिपाल सिंह सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ ईवीएम वीवीपैट जागरूकता केंद्र
चूरू कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ ईवीएम वीवीपैट जागरूकता केंद्र



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।