Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

,

चूरू में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

कांग्रेस ने प्रशासन को चेताया – समस्याओं का समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

चूरू, चूरू जिला मुख्यालय पर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की विफलताओं व जिला प्रशासन की नाकामियों को लेकर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। मंडेलिया हाउस से शुरू हुई यह रैली पंखा सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची।


जनहित की मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, सांसद राहुल कस्वां और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज खिचड के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर विरोध जताया। अंत में जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा गया और समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर संवैधानिक तरीके से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।


विपक्ष के नेताओं ने साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन त्रस्त हैं। महिलाओं, दलितों पर अत्याचार, पानी-बिजली संकट और बेरोजगारी की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि किसानों के वादे सरकार ने पूरे नहीं किए। फसल बीमा और एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा। कांग्रेस कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्राज खिचड ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन के हितों से खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।


कई कांग्रेस नेताओं ने रखी बात

सभा में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार, पानी-बिजली की किल्लत और बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, भिमराज जाखड़, धर्मेंद्र बुडानिया, रियाजत खान, गोविंद महनसरिया, मोहम्मद हुसैन निर्माण समेत कई नेताओं ने भी अपनी बात रखी।


कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी

शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान रामेश्वर प्रजापत, अबरार खान, हेमंत सिहाग, रामनारायण न्यौल, सोहनलाल कस्वां, शाहरूख खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur