चूरू जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कोतवाली थाना पुलिस ने सीकर जिले के सिहोट निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दादा के बैंक खाते का किया इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह अपने दादा जगमाल सिंह के बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम मंगवाने के लिए कर रहा था।
आरोपी ने अपने परिचित रवि दान के कहने पर बैंक खाते का स्कैनर उपलब्ध कराया था।
खाते में ट्रांसफर हुई ठगी की रकम
पुलिस के अनुसार इसी खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम ट्रांसफर की गई थी।
संदिग्ध लेनदेन सामने आने पर बैंक ने खाते को होल्ड कर दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे मामलों में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




