Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में किराना दुकानदार पर लाठियों से हमला, गंभीर घायल

,

Churu News : चूरू में किराना दुकानदार पर लाठियों से हमला, गंभीर घायल

Injured grocery shopkeeper admitted after assault in Churu village

चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के ढाढर गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक किराना दुकानदार पर लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल दुकानदार को उपचार के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुकान पर पहुंचकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, ढाढर निवासी 40 वर्षीय कृष्ण स्वामी गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी गांव के बलबीर और रामकरण वहां पहुंचे।

आरोप है कि दोनों आरोपी हाथों में लाठियां लेकर आए और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर लाठियों से पीटा

कृष्ण स्वामी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

पहले से चल रहा था विवाद

घायल कृष्ण स्वामी ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी मारपीट के मामले को लेकर सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जा चुका है।

फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur