Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिला तीरन्दाजी सीनियर प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को

,

चूरू जिला तीरन्दाजी सीनियर प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को

जिला तीरन्दाजी संघ की ओर से

चूरू, जिला तीरन्दाजी संघ की ओर से 9 अक्टूबर को सवेरे 9 बजे जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला तीरन्दाजी संघ के चेयरमैन सीताराम चोटिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता इण्डियन राऊंड, कंपाऊंड, रिकर्व पद्धति में आयोजित होगी। संघ के कोच सुनील रक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता एम.एस. आर्चरी एकेडमी, जिला स्टेडियम, चूरू में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, आरएए कार्ड, इक्यूपमेन्ट साथ लेकर आएं। जिला तीरन्दाजी संघ के मुख्य संरक्षक शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 29-30 अक्टूबर को निवाई टोंक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur