Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्व मंडल की ओर से चूरू जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग सम्मानित

राजस्व मंडल की ओर से चूरू जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग सम्मानित

मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया

चूरू, राजस्व मंडल की ओर से अजमेर में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय निर्णय लेखन कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को चूरू जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया। समारोह में राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिये आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय प्रतियोगिता-2021 एवं 2022 एवं राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिये आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विविध श्रेणी में चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग से करौली के तत्कालीन जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग की प्रविष्टि प्रथम स्थान पर रही, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेखन में भरतपुर संभाग के लिए तत्कालीन जिला कलेक्टर करौली सिद्धार्थ सिहाग की प्रविष्टि का चयन कर उन्हें सम्म्मानित किया गया। इस मौके पर सिहाग के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अलावा राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी संवर्ग, अधिवक्ता संवर्ग, आम नागरिक संवर्ग से चयनित प्रविष्टियों के लिए भी विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur