Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू जिला प्रथम

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू जिला प्रथम

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न महत्त्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में बेहतर मॉनीटरिंग के आधार पर चूरू जिला कार्यालय पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, अत्याचार निवारण योजना, छात्रावास प्रवेश योजना, सुखद दाम्पत्य योजना एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले, इस हेतु इन योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण एवं जिला कार्यालयों में प्रतिस्पर्धा पैदा कर कार्यप्रणाली में सुधार व बेहतरीन प्रदर्शन हेतु अधिकारियों, कार्मिकों को प्रेरित करने के उद्देेश्य से विभाग द्वारा प्रतिमाह रैंकिंग जारी करने का प्रावधान विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा द्वारा किया गया है। माह मार्च 2023 की रैंकिंग में चूरू जिले ने 97.32ः अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग द्वारा जारी इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कोटा एवं तीसरे स्थान पर श्रीगंगानगर जिला रहा है। सहायक निदेशक ने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के आधार पर जिला कार्यालयों का मूल्यांकन कर मासिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड विभाग द्वारा तैयार किया जाता है। इस मासिक रैंकिंग में दिसंबर 2022 में चूरू जिले का स्थान 18 वां था जिस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्य प्रणाली एवं रैंकिंग में सुधार हेतु सकारात्मक प्रयासों की ओर कदम बढ़ाते हुए जिले के सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार कर उक्त सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का प्रतिदिन निस्तारण करते हुए ‘‘जीरो पेंडेंसी’’ के सिद्धांत को अपनाते हुए चूरू जिले ने मार्च माह की मासिक प्रगति रिपोर्ट में 97.32 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, सुखद दाम्पत्य योजना, अत्याचार निवारण योजना इत्यादि योजनाओं में जिले की प्रगति सर्वोत्कृष्ट अर्थात् शत-प्रतिशत रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur