Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 13 मार्च को चूरू में किसानों का रेल रोको आंदोलन, बीमा क्लेम की मांग

,

13 मार्च को चूरू में किसानों का रेल रोको आंदोलन, बीमा क्लेम की मांग

Farmers protest in Churu demanding crop insurance claim payment

खरीफ 2021 बीमा क्लेम को लेकर 13 मार्च को चूरू जिला मुख्यालय पर जुटेंगे किसान
चूरू खरीफ 2021 के फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर 13 मार्च को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन का निर्णय अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी ने लिया है।

शुक्रवार को शिक्षक भवन में आयोजित बैठक में इसकी जानकारी दी गई।

सैटेलाइट डेटा के आधार पर दिया गया था क्लेम

किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत ने बताया कि खरीफ 2021 का बीमा क्लेम कंपनी और सरकार ने सैटेलाइट डेटा के आधार पर दिया था

उन्होंने कहा कि किसानों के लगातार आंदोलन के बाद सरकार ने पहले यह फैसला वापस लिया था, लेकिन अब फिर से उसी सैटेलाइट डेटा को आधार बनाकर किसानों के क्लेम को रोकने की कोशिश की जा रही है।

फरवरी में हुई थीं किसान महापंचायतें

जिला मंत्री उमराव सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान महापंचायतें आयोजित की गई थीं

इन महापंचायतों में ही 13 मार्च को रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया गया था।

आंदोलन को बताया ऐतिहासिक

जिला संयुक्त सचिव रामकृष्ण छींपा ने बताया कि बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने लगातार चार महीने तक लंबा आंदोलन किया था

उन्होंने कहा कि इस बार का रेल रोको आंदोलन निर्णायक और ऐतिहासिक होगा, जिसकी तैयारी में सभी तहसील कमेटियां जुटी हुई हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि 13 मार्च को रेल नहीं चलने दी जाएगी

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चिमनाराम पांडर, जिला संयुक्त मंत्री रामनारायण रुलानिया, गौरीशंकर सिद्धमुख, जिला उपाध्यक्ष मदन जाखड़, दीपाराम प्रजापत, सावरमल मेघवाल, कुरड़ाराम दामिवाल, सोनू जिलोवा, भादर भांभू, रामनिवास लाम्बा, हाकम सिंह, काशीराम सारण और रामदेव भाकर सहित कई किसान मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur