Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू प्रथम

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की रैंकिंग में चूरू प्रथम

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी विभागीय रैंकिग में चूरू जिला कार्यालय ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, अत्याचार निवारण योजना, छात्रावास प्रवेश योजना, सुखद दाम्पत्य योजना एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु इन योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण एवं जिला कार्यालयों में प्रतिस्पर्धा पैदा कर कार्यप्रणाली में सुधार व बेहतरीन प्रदर्शन हेतु अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रेरित करने के उदेश्य से विभाग द्वारा प्रतिमाह रैंकिंग जारी करने का प्रावधान किया गया है। विभाग द्वारा जारी माह जनवरी 2024 की रैंकिंग में चूरू जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के आधार पर जिला कार्यालयों का मूल्यांकन कर मासिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाता है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को त्वरित एवं समयबद्ध रूप से मिले इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए कार्य प्रणाली एवं रैंकिंग में सुधार के लिए सकारात्मक प्रयासों की ओर कदम बढ़ाते हुए जिले के सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार कर प्राप्त आवेदनों का प्रतिदिन निस्तारण करते हुए ‘जीरो पेंडेंसी’ के सिद्धांत को अपनाते हुए जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, सुखद दाम्पत्य योजना, अत्याचार निवारण योजना आदि योजनाओं में जिले की प्रगति सर्वोत्कृष्ट रही।

ओला ने बताया कि इससे पूर्व भी विभाग द्वारा जारी मासिक प्रगति रिपोर्ट में जनवरी 2023, मार्च 2023 व अप्रैल 2023 में प्रथम स्थान एवं माह फरवरी 2023 में द्वितीय स्थान पर रहा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur